फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: उसरा नाले में दो भाइयों की डूबकर मौत

विज्ञापन
लवकुश। - फोटो : परिजन।
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। उसरा नाले के पास खेल रहे दो भाई नाले में गिरकर बह गए। लोगों की सूचना पर पहुंची गोताखोर और फायर ब्रिगेड टीम ने पांच घंटे बाद दोनों के शव नाले से बरामद किए।
विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव निवासी पप्पू ने बताया कि उसके बेटे लवकुश (12) व किशन (10) शुक्रवार को सुबह 11 बजे गांव के हनुमान मंदिर में चल रहे रामचरित मानस सुनने गए थे। वहां उसरा नाले के पास खेलने लगे। पैर फिसल जाने से नाले में गिर गए। तेज बहाव के कारण बहकर गए। वहां मौजूद अन्य बच्चों ने लोगों को बताया तो पुलिस को सूचना दी।
तिंदवारी थाना पुलिस ने दोनों भाइयों की तलाश में गोताखोरों, फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया। फायर ब्रिगेड की टीम और गोताखाेरों ने तकरीबन पांच घंटे की मशक्कत के बाद नाले से दोनों के शव बरामद किए। पिता पप्पू ने बताया कि वह गांव में मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन


तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर कुरसेजा चौकी प्रभारी रोशनी सेंगर, पंचायत सचिव दिनेश यादव, प्रधान समेत राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

फोटो38- परिजनों से घटना की जानकारी लेते हुए जल शक्ति राज मंत्री रामकेश निषाद। संवाद



फोटो39- मृतक लवकुश वर्मा व किशन वर्मा। फाइल फोटो- स्रोत- परिजन।



मृतक दोनों भाइयों के परिवार को दी चार-चार लाख की आर्थिक सहायता



तिंदवारी (बांदा)। थाना क्षेत्र के परसौंड़ा गांव के नाले में डूबकर हुई लवकुश वर्मा (12) व उसके छोटे भाई किशन वर्मा (10) की मौत पर शुक्रवार को तिंदवारी विधायक व मंत्री रामकेश निषाद ने परसौड़ा गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया। प्राकृतिक आपदा मद से तत्काल पीड़ित परिवार को चार-चार लाख की सहायता राशि मुहैया कराई। भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी, देवेश मोनू, शिवम द्विवेदी मंडल महामंत्री, अलखनारायण मिश्रा ,शिवाकांत मिश्रा ,रामप्रकाश मिश्रा ,देवेश मोनू आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें