फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नींव भरने के लिए खोदे गड्ढे में डूबकर दो भाइयों की मौत

Wed, 30 Sep 2026 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती फॉरेंसिक टीम। संवाद
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। घर के बाहर खेलते समय लापता हुए दो मासूम सगे भाइयों की पड़ोस में मकान की नींव भरने के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

शव मिलने के बाद परिजन ने गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिश में बच्चों की हत्या कर शव गड्ढे में फेंकने का आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस इससे इन्कार कर रही है।

नंदवारा गांव निवासी भइयाराम राजपूत के पुत्र मनोज (6) और युवराज (4) बुधवार दोपहर घर के बाहर खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों अचानक लापता हो गए। काफी देर तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

घर से करीब 50 मीटर दूर पड़ोस में बन रहे मकान की नींव के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भरा था। तलाश के दौरान दोनों बच्चे उसमें डूबे मिले। ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर नरैनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को घटना की जानकारी रात करीब साढ़े आठ बजे मिली।
-

विवाद के चलते हत्या का आरोप

परिजन ने गांव के ही कुछ लोगों पर दोनों बच्चों की हत्या कर शव पानी में फेंकने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपियों से उनका पुराना विवाद चल रहा है। 18 अगस्त को भइयाराम की पत्नी ने भी आरोपियों के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी विवाद के चलते परिजन बच्चों की मौत को संदिग्ध मान रहे हैं और हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
-

एसपी बोले- हत्या जैसा मामला नहीं

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि पड़ोस में मकान का निर्माण चल रहा था। उसकी नींव भरने के लिए गड्ढा खोदा गया था, जिसमें पानी भरा हुआ था। इसी पानी में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हुई है। रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि हत्या जैसा मामला नहीं है।

देर रात तक शव नहीं उठने दिया, कई थानों की फोर्स तैनात
दोनों बच्चों की मौत के बाद परिजन ने देर रात तक शव नहीं उठने दिए। हत्या का आरोप लगाते हुए परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुला ली गई।
विज्ञापन

कई पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजन को समझाने का प्रयास करते रहे। पुलिस अधिकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटनास्थल पर जांच करती फॉरेंसिक टीम। संवाद

घटनास्थल पर जांच करती फॉरेंसिक टीम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें