बबेरू (बांदा)। यमुना नदी पुल पर सोमवार को दोपहर तीन बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बबेरू सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
फतेहपुर जिले के सिंधू तारा गांव निवासी सुरेश (19) ने बताया कि वह भाई अखिलेश (25) व बाबा भोली बाबा (65) के साथ एक ही बाइक से कमासिन के खेरापति मंदिर में रामचरित मानस का पाठ कराने जा रहे थे। मरका थाना क्षेत्र के यमुना पुल पर सामने से आए दूसरे बाइक पर सवार फतेहपुर जिले के रामपुर गांव निवासी धीरेंद्र सिंह (43) से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग गंभीर घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर मरका पुलिस ने चारों को सीएचसी बबेरू भेजा। यहां डॉक्टरों ने भोली बाबा को मृत घोषित कर दिया। तीनों अन्य घायलों को बांदा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया कि भोली बाबा के एक बेटा और एक बेटी है। पत्नी देवरती हैं। मरका थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि यमुना नदी पुल पर हादसा हुआ है। एक की मौत हुई है।