फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर

Sat, 21 Feb 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 11 अखिलेश। फाइल फोटो
विज्ञापन
बांदा। मित्र की शादी में कर्वी गए बाइक सवार दो लोगों को सामने से आई दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। तीनों को कर्वी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से एक युवक को प्रयागराज रेफर किया गया। प्रयागराज में देर रात उसने दम तोड़ दिया। परिजन उसका शव लेकर बांदा आए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के जरैली कोठी निवासी बृजलाल ने बताया कि उसका साला अखिलेश (30) गुरुवार की देर शाम अपने मित्र की शादी में शामिल होने कर्वी चित्रकूट गया था। वहां वह कर्वी माफी निवासी अपने भनेज दामाद दिनेश (33) के साथ बाइक से वह शादी में कालूपुर जा रहे थे। कालूपुर गांव के मोड़ पर सामने से आए दूसरे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में अखिलेश व दिनेश और सामने वाला बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। तीनों को राहगीरों ने चित्रकूट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने परिजनों के आने पर देर रात अखिलेश को प्रयागराज रेफर कर दिया।
प्रयागराज में अखिलेश ने दम तोड़ दिया। परिजन उसका शव लेकर बांदा जिला अस्पताल पहुंचे। यहां शव को मोर्चरी में रखाया गया है। जीजा बृजलाल के मुताबिक, अखिलेश प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। वह जेएनएम का कोर्स भी कर रहा था। चार भाइयों में सबसे छोटा अविवाहित था। पिता सिकदार प्रसाद खेल विभाग में स्पोटर्स स्टेडियम से रिटायर्ड हो चुके हैं। घर में मां महरजिया हैं। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

फोटो- 11 अखिलेश। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें