फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

Tue, 26 Mar 2024 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुरा (बांदा)। बोलेरो ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी भी देर शाम मौत हो गई।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के आवाजीपुर गांव निवासी मोहित वर्मा (22) अपने रिश्तेदार संजय वर्मा (40) के साथ बाइक से हमीरपुर के टेढ़ा गांव गया था। वहां से लौटते समय सिकहुला गांव के पास बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संजय को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां संजय ने दम तोड़ दिया। संजय के ससुर घुरुवा ने बताया कि मोहित उसकी बेटी का रिश्तेदार है। बोलेरो चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। संजय के एक पुत्र चार पुत्रियां हैं। एक बेटी की शादी हो गई है। जसपुरा थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र राजावत ने बताया कि हादसे में दोनों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें