फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मंगलसूत्र छीनने वाले दो गिरफ्तार, दो फरार

Sat, 24 Oct 2026 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। देहात कोतवाली पुलिस ने 19 अक्तूबर को महोखर चौराहे के पास हुई मंगलसूत्र स्नेचिंग का खुलासा किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों प्रकाश और विवेक उर्फ अमित को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से छीना गया मंगलसूत्र और वारदात में इस्तेमाल दो बाइकें बरामद की हैं।
सीओ सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि डाड़िन पुरवा निवासी उमाशंकर की पुत्री 19 अक्तूबर को ई-रिक्शा से घर जा रही थीं। महोखर चौराहे के पास अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका मंगलसूत्र छीन लिया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के पास से प्रकाश और विवेक उर्फ अमित को पकड़ा। ये दोनों मुक्तिधाम क्योटरा के निवासी हैं। उनके दो अन्य साथी अंशु और शाहरुख उर्फ दानिश अभी फरार हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे बाइक से घूमते थे। सुनसान जगह देखकर ई-रिक्शा में बैठी महिलाओं के मंगलसूत्र और चेन छीनते थे। वारदात में कुल चार आरोपी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें