Two arrested for shooting at bride's brother
- फोटो : BANDA
बांदा। शादी के बाद विदाई में दुल्हन के भाई पर तमंचे से गोली चलाने वाले सजायाफ्ता अभियुक्त और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर दोनों के पास तमंचे बरामद किए हैं।
16 अप्रैल को कमासिन में केदार गर्ग की बेटी की विदाई के समय चित्रकूट के राजापुर कुचौली निवासी देवनारायण और उसके साथी कमासिन के अछरील निवासी प्रमोद तिवारी ने घर में घुसकर मारपीट की। दुल्हन के भाई ललित गर्ग के ऊपर तमंचे से गोली चला दी। वह बाल-बाल बच गया।
पुलिस के मुताबिक वर्ष 2016 में दुल्हन के परिजनों ने आरोपी देवनारायण पर कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे वह रंजिश मानने लगा था। इसी के चलते उसने अपने रिश्तेदार प्रमोद के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
कमासिन थाने के इंस्पेक्टर उमेश कुमार सिंह ने बताया कि टीम बनाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए। देव नारायण और प्रमोद पर कई केस दर्ज हैं।
उधर, बिसंडा थाना पुलिस ने रविवार को तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोखरही गांव निवासी लवकुश यादव को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।