फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गांजा की खेती करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Nov 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 10 गीला व सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार दो आरोपी। स्रोत- पुलिस।
विज्ञापन
बांदा। अपने घर में गांजे की खेती कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया है। इनके पास से 17.01 किलो हरा गांजा व 1100 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया गया है।
विज्ञापन


अतर्रा कोतवाली इंस्पेक्टर ऋषि देव सिंह ने बताया कि अतर्रा पुलिस ने गोखिया गांव में छापा मारकर गांव निवासी लखनलाल व संतोष उर्फ बादे को गिरफ्तार किया है। लखनलाल के घर से 10 किलो 740 ग्राम हरा व 570 ग्राम सूखा गांजा व संतोष के घर से छह किलो 70 ग्राम हरा व 530 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया है। दोनों आरोपी अपने घर में ही गांजा की खेती कर रहे थे। गिरफ्तारी टीम में एसआई प्रेमपाल सिंह, मणिशंकर मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें