फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-15- पैर में गोली लगने से घायल एजाज। स्रोत-पुलिस।
विज्ञापन
बांदा। किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी के टांग में गोली लगी है। दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में दो सिपाही भी घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों ने 24 जुलाई की देर शाम किशोरी का ई-रिक्शा से अपहरण किया था।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि रविवार को सुबह करीब 10:30 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव गंछा रोड पर पुलिस ने घेराबंदी की। शहर के खाईंपार मोहल्ला के चिकवन मोहाल निवासी एजाज व नरेश कुमार को आत्मसमर्पण के लिए कहा। इस पर दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर झोंक दिया।

पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में एजाज के बाईं टांग में गोली लग गई, जबकि दूसरे आरोपी नरेश को पकड़ने के लिए दौड़े सिपाही मोहम्मद युनूस और इंद्रपाल गिरकर जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां गोली लगने वाले घायल का उपचार चल रहा है। शेष का प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। आरोपियों के पास से तमंचा 315 बोर व ई रिक्शा बरामद किया गया है।
विज्ञापन


यह था पूरा मामला

बांदा। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि बीती 24 जुलाई को मरका थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी अपने घर से नाराज होकर सुबह करीब 10 बजे अपने ननिहाल फतेहपुर के नरैनी जाने के लिए निकली थी। देर रात वह बांदा पहुंची। यहां से नरैनी जाने के लिए वह एक ई रिक्शे में सवार हो गई। ई रिक्शा चालक नरेश ने अपने एक अन्य साथी एजाज को बुला लिया और दोनों उसे ई रिक्शे से शहर के अतर्रा रोड स्थित एक ढाबे के पास ले गए।

वहां उन्होंने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस बीच राहगीरों के देख लेने पर वह उसे छोड़कर मौके से भाग निकले थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को तलाशा था। किशोरी से पूछताछ करने पर उसने अपने आपको मरका थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला बताया था। मरका पुलिस से पूछताछ की गई तो थाने में किशोरी के माता-पिता की ओर से प्राथमिकी दर्ज मिली। पकड़ा गया आरोपी एजाज आपराधिक प्रवृत्ति का बताया गया है।

ई रिक्शा कोड से पुलिस आरोपियों तक पहुंची

बांदा। पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों कोतवाली नगर, मरका व एसओजी का गठन किया था। पुलिस टीम ने छानबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों व ई रिक्शा का सत्यापन किया गया। ई रिक्शा कोड से पुलिस ई रिक्शा चालक तक पहुंची। सूचना पर दोनों आरोपियों को गंछा रोड से गिरफ्तार कर लिया।

फोटो-15- पैर में गोली लगने से घायल एजाज। स्रोत-पुलिस।

फोटो-15- पैर में गोली लगने से घायल एजाज। स्रोत-पुलिस।

फोटो-15- पैर में गोली लगने से घायल एजाज। स्रोत-पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें