फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला को गाेली मारने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Apr 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। मरका थानाक्षेत्र के अरमार गांव में दबंगों ने महिला को गोली मारकर घायल कर दिया था। इसी मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। सोमवार को इनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

अरमार गांव निवासी छैल कुमारी पत्नी बारेलाल को बीते शुक्रवार-शनिवर की रात्रि गांव के ही कुछ लोगों ने मिलकर उनके सीने में गोली मार दी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। इस मामले में मरका पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी कृष्णदत्त उर्फ मुखिया और जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें