फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला रोगी की मौत

Mon, 09 Feb 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 15 ऊषा। फाइल फोटो।
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। मरीज लेकर जा रही 108 एंबुलेंस को सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस में सवार मरीज की मौत हो गई। जबकि एंबुलेंस चालक समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव निवासी धम्मू ने बताया कि उसकी मां ऊषा (58) के पेट में दर्द और सूजन की शिकायत थी। पिता शंकर कोटार्य व भाई घनश्याम ने रविवार की रात उसे जिला अस्पताल में दिखाया। यहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर के लिए रेफर किया। परिजन उसे 108 एंबुलेंस से लेकर कानपुर जा रहे थे। रात करीब 12 बजे तिंदवारी थाना क्षेत्र के बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर सैमरी गांव के नाला पर फतेहपुर की ओर से आए ट्रक ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी।
हादसे में महिला मरीज समेत चार लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने सभी को तिंदवारी पीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने ऊषा को मृत घोषित कर दिया। जबकि एंबुलेंस में सवार उसके पति शंकर कोटार्य (62), उसका पुत्र घनश्याम (38), एंबुलेंस चालक मालपुरा लालगंज निवासी दीपक गंभीर घायल हो गए। घायलों को डॉक्टरों ने तिंदवारी पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया है। हादसे बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर तकरीबन तीन घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन

पुलिस ने दुघर्टनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल कराया। ऊषा के चार पुत्र एक पुत्री हैं। तिंदवारी थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि ट्रक व एंबुलेंस की टक्कर होने से महिला मरीज की मौत हुई है।

फोटो- 15 ऊषा। फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें