फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक भिड़े, सात घंटे जाम रहा हाईवे

विज्ञापन
बेंदा में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक हटवाती पुलिस। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बेंदाघाट (बांदा)। कबरई (महोबा) से डस्ट लादकर आ रहे ट्रक की बेंदा घाट के आगे छापर गांव के पास हरिहर बाबा स्थान के मोड़ पर सोमवार को सुबह तीन बजे खाली ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसा डस्ट लादे ट्रक को चला रहे खलासी को नींद की झपकी आने की वजह से हुआ। हादसे से बांदा-फतेहपुर नेशनल हाईवे सात घंटे जाम रहा। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों के पहुंचने पर तीन के्रन और जीसीबी की मदद से ट्रकों को हटाया गया, तब जाकर जाम खुल सका। दुर्घटना में दोनो ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पीएचसी तिंदवारी से बांदा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कबरई से डस्ट लादकर फतेहपुर की ओर जा रहे ट्रक को खलासी शैलेंद्र कुमार (22) (दुर्जनपुर थाना बिधनू जिला कानपुर नगर) चला रहा था। हरिहर बाबा स्थान मोड़ पर फतेहपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। खाली ट्रक को सुशील कुमार (31) पुत्र रतनलाल (कड़ा गांव थाना सैनी जिला कौशांबी) चला रहा था।
भीषण भिड़ंत से दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि डस्ट लादे ट्रक का वास्तविक चालक भाग निकला। घायल पड़े दोनों ट्रकों के चालकों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर चौकी इंचार्ज रोशन गुप्ता व एसआई नौशाद खान पहुंच गए। उन्होंने पूर्व प्रधान बेंदा विवेक कुमार सिंह को भी बुला लिया। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी तिंदवारी भेजा वहां से उन्हें जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बांदा-फतेहपुर नेशनल हाईवे में हुए हादसे की वजह से सात घंटे तक जाम लगा रहा। लगातार रिमझिम बारिश के कारण पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जेसीबी से ट्रक नहीं हटे तो तीन क्रेन बुलानी पड़ी। दोनों तरफ कई किलोमीटर तक ट्रकों की लंबी कतारें लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें