फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शादी न होने से परेशान फतेहपुर की युवती ने यमुना में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। फतेहपुर जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बावरा गांव निवासी जागेश्वर की 25 वर्षीय पुत्री सीमा देवी ने शादी न होने से परेशान होकर रविवार की देर शाम करीब चार बजे बांदा जनपद के मर्का थाना क्षेत्र के औगासी यमुना नदी पुल से छलांग लगा दी।
विज्ञापन

कुछ ही दूर में औगासी गांव के मछुआरे लाखन निषाद व शिवपूजन निषाद ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से निकाला और उसे काजीटोला चौकी में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। युवती के पिता जागेश्वर ने बताया कि कई बार शादी तय होने के बाद टूट जाती है। साथ ही मानसिक रूप से ठीक नहीं थी जिसके चलते परेशान होकर खुदकुशी का प्रयास किया है। उधर, थानाध्यक्ष ऋषि देव सिंह ने बताया कि युवती की हालत ठीक है, शादी न होने से परेशान होकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें