फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोरों से परेशान दुकानदार ने फांसी लगाई

Wed, 20 Apr 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
फांसी
विज्ञापन
बांदा। सूदखोरों से परेशान ठिलिया दुकानदार ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को घटनास्थल पर सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने दबाव बनाने वाले साहूकारों के नाम उजागर किए हैं। पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गांव निवासी लल्लन (35) पुत्र रामऔतार गुप्ता शहर के चमरौडी मोहल्ले में कई साल से किराए के कमरे में रहकर ठिलिया में मूंगफली व मौसमी फल आदि बेचकर गुजारा करता था। मंगलवार को शाम तक लल्लन का दरवाजा न खुलने पर मकान में रहने वाले दूसरे किराएदारों ने मकान मालिक को फोन पर सूचना दी। रामकृपाल ने कालूकुआं पुलिस चौकी को खबर दी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। लल्लन का शव सीलिंग फैन पर अंगौछे से फांसी पर टंगा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस को कमरे में अलमारी से 10 पृष्ठीय सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा है कि अवधेश यादव, चुनुबाद प्रजापति, शिव प्रसाद उर्फ चुन्ना से 10-10 हजार और भगवानदीन उर्फ मुंशी गुप्ता से 19 हजार रुपये कर्ज लिया था। 10 फीसदी मासिक सूद लगाकर साहूकार वसूली का दबाव बना रहे थे। मोहल्ले में उसकी बदनामी हो रही थी। अन्य तीन साहूकारों के भी नाम लिखे हैं, लेकिन उनके द्वारा कोई दबाव न बनाने की बात लिखी है। चौकी प्रभारी एके यादव ने बताया कि पत्र के आधार पर तफ्तीश शुरू कर दी है। सूदखोरों का नाम तो है, पर पता नहीं लिखा। परिजनों से जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें