फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शराब की लत से परेशान किराना दुकानदार ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 09 Mar 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोखरखुर्द गांव में शनिवार देर शाम एक किराना दुकानदार ने घर के कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी 35 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह गांव में ही किराने की दुकान चलाता था। शनिवार देर शाम वह घर के एक कमरे में गया और साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी तब हुई जब उसकी पत्नी कोमल शौच के लिए शौचालय की ओर गई। इसी दौरान कमरे की खिड़की से अंदर देखा तो पति का शव फंदे से लटकता दिखाई दिया।
यह देखकर वह बदहवास हो गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पत्नी कोमल ने बताया कि पुष्पेंद्र गांव में किराने की दुकान करते थे और बिना किसी स्पष्ट कारण के उसने यह कदम उठा लिया। वहीं गांव के चौकीदार इंद्रजीत ने बताया कि पुष्पेंद्र शराब पीने का आदी था और उसके पिता सबल सिंह भी लंबे समय से बीमार हैं।
विज्ञापन

परिजन उसे कई बार शराब पीने से रोकते थे। संभव है कि इसी बात से आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया हो। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें