फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, महिला और बच्चे की मौत

Tue, 17 Feb 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरात्रि पर आयोजित भंडारा में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पानी भरी खाई में पलट गई। इस पर सवार पांच वर्षीय बालक और 55 वर्षीय उसकी दादी की मौत हो गई। 24 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें जिला अस्पताल और तिंदवारी पीएचसी में भर्ती किया गया है। खबर पाकर जिला अस्पताल में बड़ी तादाद में विभिन्न दलों के नेता और विधायक पहुंचे।

तिंदवारी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रमाकांत ने तिंदवारी कसबे से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर फतेहपुर रोड पर स्थित अपने ट्यूबवेल में पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर भंडारा किया था।

मंगलवार को पूर्व अध्यक्ष का पुत्र छोटे (20) खुद ट्रैक्टर चलाकर घर वालों और पास-पड़ोस के लोगों को ट्राली पर बैठा कर भंडारे में ले जा रहा था। ट्राली पर लगभग 40 लोग सवार थे। कुछ ही दूर चलने पर कीचड़ में असंतुलित होकर ट्राली सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। उस पर सवार सभी श्रद्धालु दब कर बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें तत्काल तिंदवारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में रोहित (5) पुत्र चंद्रशेखर और उसकी दादी केसनिया (55) की मौत हो गई। संदीप (20), सोनू (25), माधुरी (53), प्रिंसी (1), रीता (35), कमला (40) और ट्रैक्टर चालक छोटू (25) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संदीप और चालक छोटू की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर रिफर कर दिया। अन्य 12 घायलों का इलाज तिंदवारी पीएचसी में चल रहा था। मृतका केसनिया पूर्व चेयरमैन की भाभी बताई गई है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर, खबर फैलते ही जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। इनमें राजनीतिक दलों के लोग भी थे। सपा राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद, तिंदवारी विधायक दलजीत सिंह, सपा महासचिव राजेंद्र यादव, पंकज गुप्ता शामिल रहे।  
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से बालिका की मौत
बबेरू। बाइक की टक्कर से मरका थाना क्षेत्र के काजीटोला गांव निवासी राधा (5) पुत्री राजेश की मौत हो गई। वह बुआ के साथ महाशिवरात्रि को मंदिर गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें