फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को दी ट्राईसाइकिल और व्हील चेयर

Sun, 31 Jan 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सर्वशिक्षा अभियान के तहत नि:शक्त बच्चों को उपकरण बांटे गए। अक्तूबर में मेजरमेंट कैंप में 28 बच्चों को इसके लिए चिह्नित किया गया था।
विज्ञापन


विकास खंड महुआ बीआरसी में सीडीओ रामकुमार ने विकलांग सत्यम सिंह, विवेक कुमार, रजनी, राधा देवी, रोशनी, नीरज, संदीप, विजय कुमार, पंकज, बालगोविंद को ट्राई साइकिल सौंपी।

संध्या, मनीष, संजना, अरमान, चंद्रेश कुमार, बिंदा प्रसाद, चाहना, विजय कुमार, जितेंद्र, विमल को व्हील चेयर दी गई। धीरज को व्हील चेयर व सीपी चेयर और शकील, सूरज, निशा, निखिल को कैलीपर सौंपा।
विज्ञापन


कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत गाया। बीएसए ओपी त्रिपाठी ने कहा कि 6 से 14 साल के सभी बच्चों को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन


विकलांगता के चलते कोई भी बच्चा स्कूल से वंचित न रहे। एलिम्को के विशेषज्ञ अजय कुमार ने बच्चों व उनके अभिभावकों को उपकरणों के प्रयोग की जानकारी दी।

जिला समन्वयक (सामेकित शिक्षा) अरविंद अस्थाना, एबीएसए महुआ शिव औतार, बीआरसी सह समन्वयक व टीचर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें