बबेरू/अतर्रा/बदौसा/मटौंध। ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्कूल-कॉलेजों और अन्य सरकारी संस्थानों में तिरंगा धूमधाम से फहराया गया। स्कूल-कॉलेजों में देशप्रेम से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांधा।
बबेरू के जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. अनिल सिंह, नगर पंचायत में निवर्तमान अध्यक्ष विजय पाल, महर्षि कन्या इंटर कॉलेज में पूर्व मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल, प्रबंधक प्रताप सिंह सचान व प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण ने किया। संचालन सच्चिदानंद पांडेय ने किया। जीजीआईसी में प्रधानाचार्य तारा शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर एसडीएम सौरभ शुक्ला, बाबूलाल गुप्ता मौजूद रहे।
विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनिल द्विवेदी ने झंडारोहण किया। प्रबंधक विश्वेश्वर पांडे मौजूद रहे। स्वर्गीय हरि प्रसाद सिगरौर आवासीय इंटर विद्यालय में प्रबंधक रामसेवक सिंह ने किया। प्रधानाचार्य रईस खां व गजेंद्र सिंह पटेल मौजूद थे। सुकदेव लवकुश महाविद्यालय में प्राचार्य नरेंद्र सिंह, महर्षि गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय में डॉ. रुचि गुप्ता ने ध्वज फहराया।
बार एसोसिएशन में अध्यक्ष उमाकांत तिवारी और तहसील में एसडीएम सौरभ शुक्ला, सीएचसी में अधीक्षक डॉ. रामनरेश पटेल, स्वर्गीय गजपाल महाविद्यालय, बड़ागांव में प्रबंधक अरुण सिंह पटेल ने ध्वजारोहण किया।। राजकुमार सिंह महाविद्यालय, अरथरा में प्रबंधक गऊदीन पटेल, स्वर्गीय गया प्रसाद महाविद्यालय भभुवा में प्रबंधक रामकिशोर सिंह, मुनीम सिंह एजुकेशन सेंटर में प्राचार्य अवनीश गुप्ता और बीआरसी में खंड शिक्षाधिकारी कैलाश सिंह ने झंडारोहण किया।
अतर्रा में सिविल न्यायालय में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सर्वेश यादव, बार अध्यक्ष नंद किशोर कुशवाहा, महासचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी, सरस्वती इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रमेशचंद्र द्विवेदी, प्रबंधक आशीष पांडेय, तुलसी फ्लावर गार्डन स्कूल में प्रधानाचार्य जुगुल सोनी, लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल में प्रबंधक सूर्यभान त्रिवेदी, नटखट बचपन प्ले स्कूल में प्रबंधक राकेश गुप्ता, संत विवेकानंद विद्या मंदिर में प्रबंधक अनिल मिश्रा ने ध्वजारोहण किया।
तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य केके अम्मा, शांतिधाम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य टी. अरुन राज, राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में प्राचार्य डॉ. सीके राजपूत, पोस्ट डिग्री कॉलेज में प्राचार्य अभिलाष श्रीवास्तव, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में निदेशक प्रो. एसपी शुक्ला और कुलसचिव डॉ. आशुतोष तिवारी, वृद्ध आश्रम में विधायक राजकरण कबीर, संस्थान संचालक कंचन गुप्ता, तहसील में एसडीएम जेपी यादव, सीओ कार्यालय में सीओ सत्यप्रकाश शर्मा, थाने में इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा, भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष वेद निराला, कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र आदि ने तिरंगा फहराया।
उधर, बदौसा में युवा हृदय सम्राट समूह द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। पूर्व प्रधान रामसनेही सोनकर, भाजपा नेता मुर्तजा खां, सलमान खां, खुर्शीद खां, समूह अध्यक्ष बबलू यादव, महासचिव शरीफ खां, प्रदीप सोनकर, राजकुमार सोनकर, लेखपाल आदि मौजूद थे। मटौंध नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष चौधरी सुधीर सिंह, थाने में एसओ रामेंद्र तिवारी, जीआईसी में प्रधानाचार्य उपेंद्र कुमार, स्वामी विवेकानंद विद्यालय में राजीव शुक्ला, सरस्वती शिशु मंदिर में रामहित दीक्षित, शहीद पार्क में स्वर्ण सिंह, पशु चिकित्सालय में डॉ. लघुचंद्र अहिरवार, पीएचसी में डॉ. अनुपम गुप्ता, आठ आंगनबाड़ी केंद्रों सहित सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में झंडारोहण किया गया। एकलव्य महाविद्यालय, दुरेड़ी में राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने ध्वज फहराया। प्राचार्य डॉ. प्रकाश निषाद निषाद ने उच्च शिक्षा मंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। निदेशक डॉ. एसक्यू हसन, सह प्रोफेसर राजा कृष्णकांत तिवारी आदि मौजूद थे।