फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में ही उखड़ गई सड़क

विज्ञापन
भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय के सामने पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई उखड़ी पड़ी सड़क। यहां से गुजरता - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। डिप्टी सीएम और पीडब्ल्यूडी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लिए भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय भवन पहुंचने को बनाई गई सड़क तीन दिन में ही ध्वस्त हो गई। घटिया मैटेरियल सड़क पर बिखर गया। ओवरलोड बालू के ट्रैक्टर और ट्रकों की धमाचौकड़ी दिन-रात बरकरार है।
विज्ञापन

शहर के कनवारा रोड पर भाजपा जिला कार्यालय का आलीशान भवन बना है। 24 जनवरी को डिप्टी सीएम मौर्य और भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल बांदा आए थे। दोनों को ही भाजपा कार्यालय भवन का लोकार्पण करना था। यह लोकार्पण कार्यक्रम सरकारी प्रोटोकाल में शामिल था। नवनिर्मित कार्यालय की कनवारा रोड ओवरलोड बालू के वाहनों से ध्वस्त हो गई थी।
ऐसे में डिप्टी सीएम के काफिले को कार्यालय तक पहुंचने को पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने आनन-फानन बाईपास से लेकर नवनिर्मित कार्यालय तक 250 मीटर सड़क बनवा डाली। हालांकि, डिप्टी सीएम के देरी से यहां आने से वह कार्यालय के लोकार्पण में नहीं जा सके। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने लोकार्पण/उद्घाटन किया। सड़क निर्माण की पोल तीसरे दिन ही खुल गई। डामर के स्थान पर शायद कोई काला तरल पदार्थ इस्तेमाल किया गया था। बालू के वाहनों ने तीसरे दिन ही धज्जियां उड़ा दीं। गिट्टियां निकलकर बिखर गई हैं।
विज्ञापन

चर्चा है कि सत्तारूढ़ दल के कार्यालय और डिप्टी सीएम जिनके पास पीडब्ल्यूडी मंत्रालय भी है, के लिए बनाई गई सड़क का यह हश्र हुआ तो अन्य सड़कों का क्या होगा। उधर, पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) के सहायक अभियंता दिलीप कुमार सुल्लेरे का कहना है कि सड़क का कोई एस्टीमेट आदि नहीं था। ठेकेदार से कहकर अस्थायी सड़क बनवा दी गई थी।
20 टन भार सहने का एस्टीमेट बनाया जाता है, जबकि इस रोड में रात-दिन ओवरलोडिंग चल रही है। 80 टन तक के ट्रक निकल रहे हैं। प्रशासन इस पर कुछ नहीं बोलता। सहायक अभियंता ने यह भी बताया कि कनवारा चौराहा से कनवारा घाट तक 20 करोड़ की लागत से सीसी रोड बनाने की योजना है। एस्टीमेट शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें