भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर विभिन्न राजनीतिक दलाें और स्वयंसेवी संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रतिमाओं और चित्रों पर फूल चढ़ाए। बाबा द्वारा लिखे गए भारतीय संविधान को बेमिसाल बताया।
शनिवार को सुबह रोडवेज के पास स्थित पार्क में डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा पर बसपा जिलाध्यक्ष बल्देव वर्मा, मुमताज अली, लल्लू निषाद, गणेश अवस्थी, जेपी सिंह, अय्यूब अली (बांदा), धीरज राजपूत इत्यादि ने फूलों की माला पहनाई। उधर, जिला कांग्रेस कार्यालय में बाबा के चित्र पर जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल सहित पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद आदि ने फूल चढ़ाए। जिला उपाध्यक्ष एमयू दुर्रानी, पूर्व अध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्र, महासचिव शोएब रिजवी, डॉ.केपी अकेेला, राम मिलन पटेल, शिव बली सिंह, रामरतन समुद्रे, संतोष कुमार द्विवेदी, राजाराम जाटव इत्यादि उपस्थित रहे।
उधर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राज बहादुर गुप्त के नेतृत्व मेें गायत्री नगर मेें स्थित डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए गए। पूर्व अध्यक्ष राजेश दीक्षित, महिला अध्यक्ष सीमा खान, पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता, अशोक चौहान, आदित्य कुमार, राजेंद्र शुक्ला, शब्बीर सौदागर, नवाब इलाही, रुद्र प्रकाश वर्मा आदि शामिल रहे। विद्यार्थी परिषद बांदा नगर इकाई ने सामाजिक समरसता दिवस मनाया।
अंबेडकर पार्क में बैठक कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। आशीष सिंह, जितेंद्र राज, संदीप द्विवेदी, सौरभ द्विवेदी, दिनेश यादव, जयवर्धन इत्यादि छात्र शामिल रहे। उधर, बाबा के अनुयायियों ने अंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण, बुद्ध वंदना, धम्म वंदना, संघ वंदना, अष्ठ गाथा और समापन गाथा के साथ श्रद्धांजलि दी। रंजीत मास्टर, प्रहलाद सिंह, कमलेश कुमार, भागवत नारायण, डॉ.अर्चना भारतीय, डॉ.अनीता सागर आदि शामिल रहे।
अखिल भारतीय रविदास अखाड़ा अक्षयबट, चित्रकूट ने बैठक कर श्रद्धांजलि दी।
अध्यक्षता महंत दीपक प्रकाश ने की। भैरव प्रकाश, शंकर लाल, राम आसरे निर्मल, ज्ञानेश्वर प्रसाद, दुर्गा प्रसाद दोहरे, जय करन वर्मा, शिवभूषण वर्मा आदि शामिल रहे।
राष्ट्रीय स्वराज पैंथर ने अंबेडकर प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग कोआर्डिनेटर और संगठन अध्यक्ष मुन्नालाल दिनकर ने भारतीय संविधान बाबा साहब की देन बताया। प्रदेश महासचिव आशा राम वर्मा, बुंदेलखंड उपाध्यक्ष राजबहादुर सिंह सहित वीरभवन कोटार्य, महेंद्र सिंह लोहिया, संजय वर्मा, सुरेश कुमार इत्यादि शरीक रहे। अंबेडकर समाज पार्टी ने डाड़िन पुरवा (महोखर) में परिनिर्वाण दिवस मनाया। अनिल भारतीय, रामराज प्रजापति, राष्ट्रीय सचिव इंद्र कुमार वर्मा, धनंजय कोटार्य, मुरलीधर वर्मा, रामपाल वर्मा, माया देवी, अनामिका देवी आदि उपस्थित रहे।
बबेरू प्रतिनिधि के अनुसार,
मरका चौराहे पर डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा में बसपा कार्यकर्ताओं ने फूल चढ़ाए। प्रधान रामफल त्यागी, गजेंद्र सिंह पटेल, श्यामबाबू, रामदीन, रवींद्र कुमार वर्मा, मेड़ेलाल वर्मा, शिव प्रसाद, अजीत वर्मा, इच्छाराम, अवधेश वर्मा शामिल रहे।