फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने की साध्वी की वकालत

Sat, 06 Dec 2014 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की टिप्पणी का भले ही संसद से लेकर सड़कोें तक विरोध हो रहा है, पर भाजपा नेता साध्वी के साथ हैं। शनिवार को प्रदर्शन के बाद प्रशासन के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इसमें कहा गया है कि सामंतवादी सोच और संसद कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ला के नेतृत्व में भाजपाई नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र से केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति अति पिछड़ी निषाद जाति की महिला नेत्री हैं। वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य कर रही हैं, लेकिन कुछ सामंतवादी सोंच रखने वालों को रास नहीं आ रहा और वह उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
दावा किया कि बुंदेलखंड के भाजपाई साध्वी के साथ हैं। ज्ञापन में राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर संसद का गतिरोध समाप्त करने, सदन कार्यवाही में अनावश्यक बाधा डालने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई किए जाने आदि मांगें शामिल हैं। इस अवसर पर जगराम सिंह, सोमदत्त विश्वकर्मा, प्रभा गुप्ता, पंकज रैकवार, देवेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, उमाशंकर तिवारी, कल्लू सिंह राजपूत, सोना साहू, संतराम सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, विशंभर सिंह लालू, अशोक त्रिपाठी जीतू, दिग्विजय सिंह, मुलायम दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें