गैर संचारी रोग प्रशिक्षण कार्यशाला में एएनएम को जानकारी देते प्रशिक्षक।
- फोटो : BANDA
बांदा। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के जरिए लोगों को उनके घर के नजदीक ही गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए समुदाय स्तर पर कार्यकर्ता तैयार किए जा रहे हैं। सभी एएनएम को गैर संचारी रोगों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण रविवार को खत्म हो गया।
सीएमओ डा.संतोष कुमार ने एएनएम कार्यकर्ताओं से कहा कि खानपान और मशीनों पर बढ़ती निर्भरता से कैंसर, हृदय रोग, ब्लड प्रेशर आदि गैर संचारी रोग बढ़ रहे हैं। इनसे होने वाली मौतों में इजाफा हुआ है। इन रोगों की पहचान समय से कर ली जाए तो बचाव संभव है।
चिकित्सा अधिकारी डा. सत्येंद्र सिंह, जिला प्रशिक्षण पुष्पराज शुक्ला, प्रमोशन ट्रस्ट के पुष्पेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी डा. एमसी पाल, डा. बीपी वर्मा, डा. आरएन प्रसाद, डा. आरके सचान, डीपीएम कुशल यादव आदि शामिल रहे।