फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जनगणना-2027 के लिए बांदा में क्षेत्र प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

Sat, 21 Mar 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए क्षेत्र प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण बांदा के डायट में 11 मार्च 2026 से शुरू हुआ। यह जनगणना दो चरणों में डिजिटल जानकारी संग्रह के साथ संचालित होगी।
विज्ञापन




प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना वर्ष 2026 में होगी। प्रशिक्षण में कुल 62 क्षेत्र प्रशिक्षकों को आवश्यक जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम दो समूहों में 11 से 13 मार्च और 16 से 18 मार्च 2026 तक चला। मुख्य प्रशिक्षकों में सुदीप सिंह, डॉ विनोद कुमार और जिला जनगणना प्रभारी शैलेश कुमार शामिल थे।



ये प्रशिक्षक अप्रैल में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रगणक 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण का कार्य करेंगे। आम नागरिक 7 मई से 21 मई 2026 के बीच एचएलओ चलभाष आवेदन से अपना विवरण स्वयं भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें