फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में गुरुवार को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। जनपद के 50 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया। कृषि विज्ञान केंद्र अध्यक्ष डॉ. श्याम सिंह ने जल संरक्षण के विभिन्न उपायों पर चर्चा की। डॉ. सुभाष सिंह ने बुंदेलखंड में रोपे जाने वाले फल वाले पौधों की प्रजातियां और डिप सिंचाई के बारे में बताया।
विज्ञापन

डॉ. निखिल कुमार ने वाटर बजटिंग पर चर्चा की। लक्ष्मी प्रसाद निगम ने विभागीय योजनाएं बताईं। डॉ. मंजुल पांडेय ने मशरूम उत्पादन की जानकारियां दीं। डॉ. बीपी राम ने बुंदेलखंड की परिस्थितियों के अनुरूप कम पानी में अधिक लाभदायक शाक-भाजी और फलदार वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला उद्यान अधिकारी परवेज खां ने सभी का आभार जताया। अध्यक्षता बीपी राम ने की। यह आयोजन जिले के उद्यान विभाग और औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण संस्थान केंद्र, बरुआ सागर (झांसी) ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें