फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुम्हारों को माला पहना डीएम ने दी सौगात

विज्ञापन
मिट्टी के दिए बनाने वाले कुम्हारों के बीच पहुंचे डीएम हीरा लाल ने उन्हें सम्मानित किया। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। दीपावली के लिए मिट्टी के दीपक बनाने में जुटे कुम्हारों के बीच गुरुवार की सुबह डीएम हीरालाल अफसरों के लाव-लश्करों के साथ अचानक पहुंच गए। उन्होंने कुम्हारी कला के इन मजदूरों को फूलों की माला पहनाई और कपड़े के झोले और मिठाई भेंट किए। मिट्टी जुटाने से लेकर इसके खिलौने बनाकर बेचने तक में आने वाली समस्याओं के बारे में पूछा।
विज्ञापन

शहर की खाईंपार बस्ती में आबाद कुम्हारी कला से जुड़े मजदूर अफसरों और अन्य लोगों को अपने बीच पाने के साथ ही मिठाई और सम्मान से गदगद हो गए। डीएम ने एसडीएम सदर को निर्देश दिए कि दीपावली पर मिट्टी के दीपक के बाजार सजाने के लिए राइफल क्लब में स्टाल लगवाए जाएं। कुम्हार लल्लू प्रसाद, प्रहलाद, दीनदयाल, रामेश्वर, बच्चा, कल्लू, मनीष, तीरथ, धनंजय, भगवानदीन, बिहारी, नत्थू, चुनुबाद, रज्जू आदि को डीएम ने मिठाई का तोहफा दिया।
साथ ही लोगों से अपील की कि पटाखा और प्लास्टिक मुक्त, जलयुक्त दिवाली मनाएं। अपने आसपास के कुआं-तालाब, हैंडपंप, पोखर, नदी, झील किनारे दीपक जलाएं। मिट्टी के दीपक ही इस्तेमाल करें। डीएम ने सभी एसडीएम और बीडीओ को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में कुम्हारी कला से जुड़े लोगों के घर जाकर उन्हें मिठाई भेंट करें।
विज्ञापन

सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, एसडीएम सुरजीत सिंह, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, पीडी आरपी मिश्रा, डीपीआरओ संजय कुमार यादव, अभिहित अधिकारी अजीत कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल, तहसीलदार अवधेश निगम, बीडीओ पीयूष मोहन, प्रियंका शुक्ला, ईओ संतोष मिश्रा, समाजसेवी उमाशंकर पांडेय और अपर जिला सूचना अधिकारी कुमारी शारदा भी साथ रहे।
रात 8 से 10 बजे तक ही छूटेंगे पटाखे
मंडलायुक्त शरद कुमार सिंह ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपावली पर पटाखों का इस्तेमाल रात 8 से 10 बजे तक ही करने के आदेशों पर अमल कराएं।
सीरीज या लड़ी वाले पटाखे पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। आयुक्त ने कहा कि पटाखों की बिक्री सिर्फ लाइसेंसधारी दुकानदार ही कर सकेंगे। ई-कामर्स पर पटाखों की आनलाइन बिक्री प्रतिबंधित है। शांत क्षेत्र, अस्पताल, स्कूल-कालेज, न्यायालय क्षेत्र में 100 मीटर की परिधि में पटाखों का इस्तेमाल नहीं हो सकेगा।
आयुक्त ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर कहा कि निर्धारित समय पर ही पटाखे प्रयोग किए जाएं। समय और स्थान का उल्लंघन करने पर संबंधित एसएचओ पुलिस उत्तरदायी होंगे। आयुक्त ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए इसे आपसी भाईचारे से मनाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें