फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण दो दिन बाधित रहेंगी ट्रेनें

Sun, 14 Jun 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण के कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने नान-इंटरलाकिंग ब्लॉक की घोषणा की है। इस ब्लॉक के कारण आगामी 18 और 19 जून को कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार दो दिवसीय ब्लॉक के दौरान निम्नलिखित ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी।
विज्ञापन




इनमें चित्रकूटधाम कर्वी-कानपुर एक्सप्रेस, मानिकपुर-कानपुर एक्सप्रेस, खजुराहो-कानपुर एक्सप्रेस शामिल हैं। वहीं रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर विचार किया जा रहा है।झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर दोहरीकरण का कार्य भारतीय रेलवे की एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसका उद्देश्य इस व्यस्ततम मार्ग पर मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों के आवागमन को सुगम बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें