फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकले युवक का शव पटरी में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। घर से बिना बताए निकले युवक का क्षतविक्षत शव रविवार को अतर्रा थाना क्षेत्र में रेल पटरी में मिला। हत्या कर शव यहां फेंकने की चर्चा रही। पुलिस आत्महत्या मान रही है। भाई का कहना है कि पत्नी से संबंध विच्छेद से तनाव में था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी भगत का बेटा नवल किशोर (27) का शव अतर्रा थाना क्षेत्र में शांतिधाम स्कूल के पास रेल पटरी में मिला। चरवाहों ने पुलिस को सूचना दी। उसकी जेब से मिले कार्ड से शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई रामेश्वर ने बताया कि नवल शनिवार को सुबह बिना बताए घर से निकल गया था।
रविवार को उसके ट्रेन से कटकर जान देने की सूचना मिली। भाई के मुताबिक, तीन साल पहले नवल की शादी कछार पुरवा (कर्वी) में हुई थी। पत्नी से अनबन के चलते सात माह पूर्व संबंध विच्छेद हो गया। घर में अकेले रहता था। इसी साल उसकी दूसरी शादी होना थी। लड़की देखने के लिए दिसंबर माह में दिल्ली से घर लौटा था। बीएससी उत्तीर्ण करने के बाद वह मजदूरी करने चला गया था।
विज्ञापन

इंसेट---
ठंड से मजदूर की मौत
नरैनी। कालिंजर थाना क्षेत्र के रक्सी गांव निवासी मइयादीन का बेटा रामनारायण (40) शनिवार को पड़ोसी गांव सढ़ा मजदूरी करने गया था। वहां से लौटने पर उसका शरीर अकड़ गया। परिजन उसे सीएचसी लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई प्रहलाद ने बताया कि पिता के नाम तीन बीघा जमीन है। कालिंजर एसओ ने बताया कि परिजन ठंड से मौत की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें