जीआईसी में सड़क सुरक्षा सप्ताह में छात्रों को जानकारियां देते डा.पीयूष मिश्रा व सहायक अध्यापक स?
- फोटो : BANDA
बांदा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को राजकीय इंटर कालेज के विज्ञान सभागार में विभिन्न आयोजन हुए। यहां 18 से 24 नवंबर तक यह सप्ताह मनाया जा रहा है। छात्रों को सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई गई।
स्लोगन, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताएं हुईं। मास्टर ट्रेनर डॉ. पीयूष मिश्रा ने छात्रों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी और इसके लिए प्रेरित किया। विद्यालय की सहायक अध्यापक सीमा सिंह पटेल भी उपस्थित रहीं। शनिवार को प्रात: 10.30 से पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी यातायात नियमों की जानकारी देंगे।