फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम संग व्यापारियों की नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। व्यापारियों और एसडीएम के बीच बृहस्पतिवार को हुई बैठक बेनतीजा रही। क्षेत्रीय विधायक के हस्तक्षेप के बाद आयोजित बैठक में कोरोना गाइडलाइन के पालन को लेकर उत्तेजित व्यापारी बैठक छोड़कर चले गए। मामला बिगड़ते देख विधायक भी बैठक से रवाना हो गए।
विज्ञापन

बुधवार को कोविड गाइडलाइन के अनुपालन की आड़ में व्यापारियों ने पुलिस पर मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने पुलिस पर वसूली का आरोप भी मढ़ा था। बृहस्पतिवार को व्यापारियों द्वारा की गई शिकायत पर नरैनी विधायक राजकरन कबीर अतर्रा पहुंचे।
चूड़ी गली पर अयोध्यावासी वैश्य धर्मशाला में एसडीएम सौरभ शुक्ला व सीओ आनंद पांडेय को बुलाकर थाना पुलिस द्वारा किए जा रहे व्यापारियों के उत्पीड़न पर नाराजगी व्यक्त की। दोनों अधिकारियों ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

इस बीच व्यापारियों ने सरकारी आदेश से इतर दुकानें खोलने की मांग रखी। जिस पर एसडीएम ने कोविड गाइडलाइन के अनुसार दुकानें संचालन की बात की। इस पर व्यापारियों और एसडीएम ने तीखी नोकझोंक हुई। दोनों अधिकारी भी बैठक छोड़कर चले गए।
व्यापार मंडल अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने व्यापारियों द्वारा की गई बहस को अनुचित बताते हुए प्रशासन के साथ आपसी सामंजस्य बनाकर काम करने की हिदायत दी। बैठक में युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, भाजपा नेता दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें