वाणिज्य कर विभाग अधिकारियों ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया है कि जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराने में उन्हें कोई समस्या नहीं आएगी। विभाग उनकी पूरी मदद और मार्ग दर्शन करेगा।
शुक्रवार को बांदा निजामी सभागार में आयोजित जीएसटी सेमिनार में व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अशोक कुमार गोयल और डीएम हीरा लाल की मौजूदगी में विभागीय अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी रजिस्ट्रेशन और नए रिटर्न से संबंधित जानकारियां दीं। उपाध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों के कल्याण को चलाई जा रही योजनाओं और भविष्य के प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी। वाणिज्य कर के अधिवक्ता और स्टेक होल्डर भी उपस्थित रहे।
विभाग के एडीशनल कमिश्नर (ग्रेड-2) महेंद्र प्रताप सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर भूपेंद्र शुक्ला, डिप्टी कमिश्नर सरिता सिंह, सुरेंद्र कुमार कैथल, जय सिंह यादव, असिस्टेंट कमिश्नर संजीव शुक्ला, पवन कुमार अग्रवाल, प्रवीण श्रोत्रीय व कृष्ण कुमार मिश्रा, वाणिज्य कर अधिकारी सुनील ओझा, नीरज सिंह, सुनील कुमार, जगजीत प्रसाद और गोपाल कृष्ण चौरसिया ने कहा कि मुख्यमंत्री और विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देशों के क्रम में जीएसटी पंजीयन और नवीन रिटर्न प्रणाली कराई जा रही है।
इस बारे में व्यापारियों को तकनीकी या कानूनी जानकारी वाणिज्य कर कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। सेमिनार में श्रम विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। सेमिनार में बांदा के बड़े करदाताओं को सम्मानित भी किया गया। अंत में ज्वाइंट कमिश्नर सरिता सिंह ने सभी का आभार जताया। सेमिनार का संचालन डिप्टी कमिश्नर जय सिंह यादव ने किया। नृपत सिंह और धर्मेंद्र कुमार यादव भी शामिल रहे।