दुकानदार को कॉलर पकड़कर घसीटते पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : BANDA
अतर्रा। एसडीएम की अगुवाई में मंगलवार को नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। केन नहर से शुरू हुए इस अभियान में व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासन ने पूर्व निर्धारित मानक को दरकिनार कर कइयों के प्रतिष्ठानों को ध्वस्त कर दिया। व्यापारियों ने इस कार्रवाई के विरोध में निंदा प्रस्ताव पास किया है।
एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी, सीओ अंबुजा त्रिवेदी व ईओ राम सिंह के साथ उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ पिछले दिनों बैठक कर सहमति बनी थी कि सड़क के मध्य से दोनों ओर 30 फिट व नरैनी, स्टेशन रोड में 20 फिट अतिक्रमण खाली कराया जाएगा।
उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अवधेश गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों ने निंदा प्रस्ताव पास कर निर्णय लिया कि मौजूदा एसडीएम के न हटने तक किसी भी तरह की बैठक में भाग नहीं लेंगे। उधर, एसडीएम ने कहा कि अतिक्रमण हटाने में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया है। यह अभियान जारी रहेगा। अभियान टीम में सीओ अंबुजा त्रिवेदी, इंस्पेक्टर हरिशरण सिंह, पवन पांडेय, राजेश मिश्रा, ईओ राम सिंह, अवर अभियंता अरुण कुमार, थानाध्यक्ष बिसंडा, बदौसा, फतेहगंज आदि मुस्तैद रहे।