व्यापारियों के सहयोग से जुटाए गए दो सौ कंबलों की
खेप जिला उद्योग व्यापार मंडल ने डीएम को सौंप दिया। प्रशासन इन्हें गरीबों
को मुफ्त बंटवाएगा। सोमवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार जैन के
नेतृत्व में व्यापारियों के जत्थे नेनए कंबलों की खेप डीएम को उनके आवास पर
सुपुर्द की।
अध्यक्ष ने बताया कि अभी और कंबलों की खेप प्रशासन को
दी जाएगी। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल के उत्कर्ष गुप्ता उर्फ सोनू,
रजत गुप्ता और एस एंड जे इंडस्ट्रीज (भूरागढ़) के सहयोग से ये कंबल जुटाए
गए हैं।
डीएम ने व्यापार मंडल के सहयोग पर खुशी जताई। इस अवसर पर
उत्कर्ष कुमार गुप्ता, अमित सेठ भोलू, मुन्ना अग्निहोत्री, राजू त्रिपाठी,
राहुल जैन, विष्णु कुमार, नईम नेता, कमलेश गुप्ता भी मौजूद रहे।