फोटो- 20 तिंदवारी पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी। संवाद
- फोटो : देवांश शर्मा।
तिंदवारी। थाना तिन्दवारी व एसओजी की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक ट्रैक्टर, दो ट्रालियां, एक तमंचा तथा कारतूस बरामद किया है।
बीती 3 फरवरी 2026 को कस्बा तिंदवारी से एक ट्रॉली तथा 8 फरवरी को मुंगुस गांव से ट्रैक्टर व ट्रॉली चोरी होने की सूचना पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। 16 फरवरी को गश्त व चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर सवार व्यक्तियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर राजू उर्फ राजीव निवासी बरेठी कलां व चंदन निवासी आवास विकास कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने साथी कुलदीप के साथ मिलकर चोरी की घटनाएं स्वीकार कीं।
पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर एक ट्रैक्टर व बोलेरो सीज की है। राजू एक हिस्ट्रीशीटर है। जिस पर करीब चार दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी की तलाश जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि मामले में वांछित चल रहे आरोपी को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं गिरफ्तार में आए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेस कर जेल भेज दिया गया है।