फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गड्ढों में फंस भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

Fri, 23 Oct 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-2-हाईवे पर गड्ढे में पलटी ट्राली। संवाद
विज्ञापन
तिंदवारी। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने गहरे गड्ढों में फंसकर शुक्रवार दोपहर भूसे से लदी ट्रैक्टर-पलट गई। यह हादसा तिंदवारी में प्रकाश क्रेडिट के पास हुआ।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी चालक गोरेलाल और अन्य वाहन बाल बाल बचे। सड़क पर भूसा बिखर गया। गोरेलाल भूसा लेकर गांव दतरोली जा रहे थे। इस दौरान कुछ देर के लिए जाम लग गया। लोगों ने भूसा किनारे कराकर रास्ता साफ कराया।
ग्रामीणों ने खराब सड़क को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर पर ओवरलोड भूसा लदा हुआ था। सड़क पर गड्ढे में पहिया पड़ते ही ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें