फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की जान गई

विज्ञापन
विवेक पाठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। शहर के कनवारा गांव निवासी विवेक पाठक (34) अपनी बहन संध्या को छोड़ने उसकी ससुराल तिंदवारी गया था।
विज्ञापन

शनिवार की रात लौटते समय तिंदवारी थाना क्षेत्र के कुरसेजा चौकी के पास सामने से आए ईंट लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

चाचा रघुनाथ पाठक ने बताया कि दो बहनों के बीच में इकलौता भाई था। पिता भगवानदास पाठक के हिस्से में 10 बीघा जमीन है। वह खेती किसानी करता था।
अविवाहित था। हादसे के समय वह हेलमेट लगाए था। चाचा ने बताया कि चार साल पहले विवेक रेलवे स्टेशन से बाइक से लौट रहा था। जिला विद्यालय निरीक्षक ऑफिस के पास डिवाइडर से टकराकर गंभीर घायल हो गया था। हादसे के बाद वह एक महीने के बाद तक कोमा में रहा।
विज्ञापन

छह माह तक इलाज चला था। तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें