फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कार में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, दूल्हा-दुल्हन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दूल्हा-दुल्हन की कार में सामने से आए ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर इटवां गांव निवासी दूल्हा विमल (25) ने बताया कि उसकी शादी गुरुवार की रात फतेहपुर के बिंदकी निवासी काजल (20) के साथ हुई थी। शुक्रवार को दोपहर वह दुल्हन को विदा कराकर कार से लौट रहे थे। कार को उसके बहनोई रिंकू चला रहे थे।
मरका थाना क्षेत्र के काजीटोला गांव के पास सामने से आए ट्रैक्टर ने उन्हें साइड से टक्कर मार दी। साइड से टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें