फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार की नई टीम के लिए 92 फीसदी मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ की नई टीम चुनने के लिए अधिवक्ताओं ने जमकर जोश और जज्बा दिखाया। 92 फीसदी रिकार्ड वोट पड़े। पूर्व संध्या की रात शुरू हुई जोड़तोड़ और मान-मनौव्वल के बीच वोट मांगने की कवायदें मतदान के बीच भी परिसर में जारी रही। कुल पंजीकृत 1191 अधिवक्ताओं में 1100 ने मतदान किया। इनमें 33 पोस्टल बैलेट से पड़े वोट भी शामिल हैं। मतदान के बाद शुरू हुई मतगणना देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ ने 46वें अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के लिए 23 जनवरी को नामांकन हुए थे। नाम वापसी के बाद शेष उम्मीदवारों के बीच मतदान हुआ। जोड़, जुगाड़, जाति सभी परंपरागत हथकंडों के बीच प्रचार चलता रहा। शनिवार को एल्डर्स कमेटी द्वारा की गई व्यवस्था के बीच सुबह 10 बजे वोट पड़ने शुरू हुए। शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। अधिवक्ता संघ सभागार में 12 बूथों पर 100-100 अधिवक्ता के लिए वोट डालने की व्यवस्था थी।
सभागार के बाहर संघ परिसर में सभी प्रत्याशी मतदान के लिए आने वाले वकीलों से वोट की आरजू-मिन्नत करते रहे। एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष मनमोहन सिंह, सदस्य रामदयाल, हरीभजन गुप्त, लखन स्वरूप पांडेय और राकेश सिन्हा की देखरेख में मतदान और मतगणना प्रक्रिया की गई। अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों में एजाज अहमद और रामलखन के बीच कांटे की टक्कर रही। शुरुआती राउंड में दोनों के बीच मामूली वोटों का फासला रहा। महासचिव में सत्यदेव त्रिपाठी आगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें