फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ऋण की वसूली में अव्वल छह समितियां होंगी पुरस्कृत

विज्ञापन
बैंक की बोर्ड बैठक में शामिल चेयरमैन पंकज अग्रवाल व सचिव संदीप त्रिपाठी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। डिस्ट्रिक्ट को-आपरेटिव बैंक लिमिटेड की शुक्रवार को बोर्ड बैठक हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। ऋण की वसूली में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बांदा-चित्रकूट की छह समितियों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया। चेयरमैन ने बताया कि एनपीए खाताधारकों से वसूली के लिए जल्द ही कार्ययोजना बनाकर उसका अनुमोदन कराया जाएगा।
विज्ञापन




सभागार में हुई बैठक में पहले सचिव व मुख्य कार्यपालक अधिकारी संदीप त्रिपाठी ने ने बैंक कार्यो की बिंदुवार स्थिति पर चर्चा की। बताया कि वसूली अभियान की समाप्ति के बाद बैंक के जरिए कृषि ऋणों की वसूली में गत वर्ष के सापेक्ष 4.60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अब तक बैंक के इतिहास में यह सबसे अधिक 70.25 प्रतिशत वसूली हुई है।
इसके लिए समिति के सचिव, शाखा प्रबंधक, विभागीय अधिकारियों एवं बैंक के सचिव व मुख्य कार्यपालक अधिकारी की प्रशंसा की गई। जनपद बांदा की तिंदवारी (उत्तरी), बिसंडा, रामपुर, चिल्ला एवं जनपद - चित्रकूट की रैपुरा व रामनगर समिति की वसूली बेहतर रही। इन समितियों के सचिव एवं अध्यक्षों को अगली सामान्य निकाय की बैठक में पुरस्कृत किया जाएगा। बैंक से संबद्ध सभी एम पैक्स के सचिव एवं अध्यक्ष तथा संचालक मंडल बैंक से लिए गए ऋणों की समय पर अदायगी कराएं।
विज्ञापन

चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के प्रथम त्रैमास जून 2025 में बैंक का लाभ 26.00 लाख रुपये हो गया है। बैंक के एनपीए वसूली के लिए कार्ययोजना बनाकर विभागीय अनुमोदन प्राप्त कराया जाएगा। बैठक में उपसभापति मधुरेंद्र प्रताप सिंह, सुशील द्विवेदी, राजभूषण द्विवेदी, राजेश सिंह, अजय प्रताप सिंह, चक्रपाणि अवस्थी, ओमप्रकाश कुशवाहा, दुर्गेश शुक्ला, रमेश कुमार मिश्रा, माधुरी, अरविंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें