फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्वल आईं तो मिले पुरस्कार

Tue, 22 Jan 2019 11:09 PM IST
ASIF ASIF बांदा
विज्ञापन
विजेता छात्राओं को पुरस्कृत करते प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजकिशोर त्रिपाठी व बालकृष्ण पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। राजकीय महिला डिग्री कालेज में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह और पुरस्कार वितरण समाप्त हो गया। अंतिम दिन कूद, रेस, जेवलिन थ्रो, गोला फेंक और डिस्कस थ्रो आदि की प्रतियोगिताएं हुईं। लंबी कूद में छात्रा दिव्यम दीक्षित अव्वल रहीं। कोमल गुप्ता को दूसरा और ममता को तीसरा स्थान मिला। ऊंची कूद में पूजा राजपूत को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन


सौम्या गुप्ता द्वितीय और दिव्यम दीक्षित तृतीय रहीं। ऊंची कूद में पूजा राजपूत विजेता बनीं। सुलेखा को दूसरा और पूजा (बीए-फाइनल) को तीसरा स्थान मिला। जेवलिन थ्रो (भाला) में सुलेखा प्रथम, संध्या द्वितीय और रानी सिंह तृतीय रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में स्वाती सिंह को पहला स्थान हासिल हुआ। कोमल गुप्ता को दूसरा और दिव्यम दीक्षित को तीसरा स्थान मिला। डिस्कस थ्रो में दिव्यम, पूजा राजपूत और कोमल गुप्ता क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं।

समापन समारोह में राजकीय महाविद्यालय, मौदहा (हमीरपुर) के प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजकिशोर त्रिपाठी सहित महाविद्यालय प्राचार्य बालकृष्ण पांडेय आदि ने विजेता और उप विजेता छात्राओं को पुरस्कार सौंपे। डॉ.रजनी भार्गव, डॉ.राजनारायण, डॉ.सबीहा रहमानी, डॉ.दीपाली गुप्ता, डॉ.जितेंद्र कुमार, डॉ.माया वर्मा, डॉ.जयकुमार चौरसिया, डॉ.शशि भूषण मिश्र, डॉ.जयप्रकाश सिंह, डॉ.अंकिता तिवारी, डॉ.जेबा खान, डॉ.सपना सिंह और ज्योति मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ब्लाक स्तरीय खेलकूद का समापन
बांदा। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद समागम दीनदयाल आवासीय इंटर कालेज, नरैनी में हुआ। विभिन्न खेलकूद की प्रतियोगिताएं हुईं। बालिकाओं की कबड्डी में मेजबान आवासीय इंटर कालेज में बेथेल मिशन गर्ल्स इंटर कालेज टीम को पराजित किया। बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शंकरपुर की टीम ने मेजबान विद्यालय को हराया। लंबी कूद बालिका में शिवानी प्रथम, श्यामली द्वितीय और कोमल तृतीय रहीं।

लंबी कूद बालक वर्ग में अरबाज अव्वल, शादाब द्वितीय और सुधीर तृतीय रहे। 100 मीटर बालिका दौड़ में मंतशा खातून प्रथम, अर्चना शिवहरे द्वितीय और जेबा तृतीय रहीं। बालक वर्ग में पंचम प्रथम, आशुतोष द्वितीय और विष्णु गुप्ता तृतीय रहे। वालीबाल में पूर्व माध्यमिक विद्यालय, शंकरपुर की टीम विजेता बनी। खोखो में मेजबान विद्यालय दीनदयाल आवासीय स्कूल की टीम विजेता बनी।

सीएचसी के डा.बीएस राजपूत और विवेकानंद इंटर कालेज प्रधानाचार्य जमुना प्रसाद पांडेय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। रवींद्र बाबू श्रीवास, सुरेंद्र कुमार मस्ताना, श्रीनिवास गर्ग, राजेश पांडेय, नरेंद्र बाबू आदि निर्णायक रहे। संचालन नेहरू युवा केंद्र स्वयंसेवक रामभवन यादव ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें