फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की पाबंदियों के बीच आज मनेगा स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
भारत माता के वेश में सजी बालिका। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। स्वतंत्रता दिवस के आयोजन कोविड-19 की शर्तों के बीच होंगे। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क अनिवार्य किया गया है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय में झंडारोहण में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। अनुपस्थित रहने पर ध्वजारोहण अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के स्वतंत्रता दिवस के जारी कार्यक्रमों के मुताबिक सुबह 6 बजे शहर के खाईंपार और कंचन पुरवा मलिन बस्तियों में सफाई व पौधरोपण होगा। प्रात: 9 बजे सभी सरकारी व गैर सरकारी इमारतों में ध्वजारोहण होगा। 9.30 बजे आवासीय विकलांग विद्यालय, राजकीय दृष्टिबाधित विद्यालय, महोखर और जिला पुरुष व महिला अस्पताल में फल-मिठाई बटेंगे। जेल में 10.30 बजे फल व मिठाई वितरण होगा।
11 बजे सभी कार्यालयों, निकायों, ग्राम पंचायतों आदि में पौधरोपण किया जाएगा। 11.30 बजे जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगेगा। डीएम ने सभी कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट और नगर पालिका ईओ को कहा गया है कि वह शहर में सफाई का जायजा लेकर डीएम को अवगत कराएंगे। सभी कार्यालयों में सुबह 6 से शाम तक देशभक्ति और राष्ट्रीय गीत कैसेट से बजेंगे।
विज्ञापन

कमिश्नर, डीआईजी समेत अफसरों ने दी शुभकामनाएं
बांदा। स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर मंडलायुक्त गौरव दयाल और डीएम अमित सिंह बंसल ने मंडल और जिले के नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। कहा है कि इस वर्ष यह राष्ट्रीय पर्व वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में मनाया जा रहा है।
ऐसे में सभी को सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग करते हुए कोरोना से बचाव के बीच स्वतंत्रता दिवस मनाएं। उधर, पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण और पुलिस अधीक्षक डॉ. एसएस मीणा ने भी स्वतंत्रता दिवस पर मंडल व जिले के बाशिंदों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें