फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज एक साथ हजारों लोग करेंगे योग

Tue, 21 Jun 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
आदर्श बजरंग इंटर कालेज में योग सीखते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। करो योग, रहो निरोग। मंगलवार (21 जून) की सुबह शहर का जीआईसी ग्राउंड और मंडपम परिसर इस स्लोगन पर अमल करने वालों से भरा नजर आएगा। विश्व योग दिवस के मौके पर यहां सामूहिक योग शिविर लगाया जा रहा है। कई दिनों से चल रही तैयारियां पूर्व संध्या पर पूरी हो गईं। उधर, आदर्श बजरंग इंटर कालेज में दो दिवसीय योग शिविर लगाया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत स्वाभिमान न्यास ने शहर के जीआईसी ग्राउंड में सुबह पांच बजे योग शिविर का आयोजन किया है। पूरे जिले में इसका जमकर प्रचार किया गया है। न्यास के जिला संयोजक डॉ. बीडी प्रजापति ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष शामिल होंगे।

कृषि विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. एसएल गोस्वामी एवं कुलसचिव देवीदास, कृषि निदेशक (प्रसार) एनके वाजपेई, आरएसएस जिला संचालक रमाशंकर श्रीवास्तव और पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद सिंह भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


उधर, मंडपम सभागार मेें भी सुबह छह बजे से योग होगा। यहां लगभग पांच सौ लोगों को भी योग करने के लिए व्यवस्था की गई है। इसका आयोजन अवस्थी पार्क योग/प्राणायाम प्रशिक्षण केंद्र में किया है। शिविर संयोजक विजय गुप्ता, कपिल गुप्ता और संतोष गुप्ता हैं। मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू भी भाग लेंगे।

उधर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी और पूर्वाभ्यास के लिए आदर्श बजरंग इंटर कालेज में एनसीसी कैडेट्स का शिविर लगा। योग गुरु विश्राम सिंह ने योग और प्राणायाम का अभ्यास कराया और इसके फायदे बताए। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय, एनसीसी चीफ आफीसर मंगल प्रसाद सहित कैडेट श्रेया दीक्षित, वर्तिका मिश्रा, स्तुति शर्मा, श्रद्धा त्रिपाठी, संध्या पाल, लक्ष्मी पाल, लक्ष्मी कुशवाहा, सपना देवी, राजेश वर्मा, हिमांशु गुप्ता, बलवंत वर्मा इत्यादि शामिल रहे।

यह सभी कैडेट्स मंगलवार को जीआईसी ग्राउंड में होने वाले शिविर में भी शरीक होंगे। उधर, भिरौड़ा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नेहरू युवा केंद्र द्वारा योग शिविर आयोजित किया गया। उद्घाटन रामआशीष शुक्ल ने किया। एचएल इंटर कालेज के प्रशिक्षक शिवशरण साहू ने योग सिखाया। बाद में ग्रामीणों के साथ गोष्ठी में श्री शुक्ल ने हरेक स्कूल में प्रतिनिधि योग सीखने की जरूरत बताई। शिवनायक सिंह, ग्राम विकास फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अनिल कुमार शर्मा ने भी संबोधित किया। प्रधान सुमेरा वर्मा, ज्ञानचंद्र पांडेय, शानू प्रजापति, राजा विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें