फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीएनआईटी का मेगा फाइनल आज, जीतने वाली टीम के सिर सम्मान का सेहरा बंधेग

Fri, 06 Feb 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
केसीएनआईटी के बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान (शिक्षा 2015) का मेगा फाइनल 7 फरवरी को इंस्टीट्यूट परिसर में धूमधाम से होगा। क्विज प्रतियोगिता जीतने वाली टीम के सिर सम्मान का सेहरा बंधेगा।
विज्ञापन


केसीएनआईटी के चौथे इस आयोजन में पिछले माह बुंदेलखंड के 18 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा हुई थी। प्रत्येक विद्यालय से प्राप्तांकों के आधार पर दो सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी चुने गए। इसी तरह हर जनपद से दो विद्यार्थियों को चयन हुआ। अंतिम चरण में बुंदेलखंड की 10 विजेता टीमों के बीच मेगा फाइनल केसीएनआईटी में 7 फरवरी को सुबह 10 बजे होगा।

इंस्टीट्यूट के प्लेसमेंट आफीसर श्यामजी  निगम ने बताया कि बुंदेलखंड विजेता को 11,000 रुपये और जनपद विजेताओं को 5100 रुपये व उपहार दिया जाएगा। सभी स्कूल विजेताओं को उपहार व प्रमाण पत्र मिलेंगे।
विज्ञापन


मेगा फाइनल के अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया व साध्वी निरंजन ज्योति, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कुलपति डॉ.अविनाशचंद्र पांडेय, महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट कुलपति प्रो.एनसी गौतम और भाजपा महासचिव स्वतंत्र देव सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

‘स्पोर्टिका-2015’ का समापन
बांदा। केसीएनआईटी में वार्षिक खेल समारोह ‘स्पोर्टिका-2015’ शुक्रवार को खत्म हो गया। इंस्टीट्यूट चेयरमैन अरुण कुमार निगम और निदेशक प्रो.आशीष आर्य पनत ने विजेताओें और उप विजेताओं को पुरस्कार बांटे।

अंतिम दिन समापन मैच इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल्स एंड इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग के बीच खेला गया। फाइनल मैच में इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग टीम ने जीत लिया। मैच ऑफ दी मैच प्रशांत कुमार और अंपायर राहुल उपाध्याय व कुलदीप मिश्र रहे।
विज्ञापन


प्रशांत ने 42 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ दी सीरिज का भी खिताफ मिला। विजेता और उप विजेता टीमों को चेयरमैन, निदेशक और डीन ने इनाम दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें