तीन दिवसीय ओपेन बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू हो गई। स्पोर्ट्स स्टेडियम ने इसका आयोजन हार्पर क्लब ने किया है। देर तक तक मैच जारी थे। पहले मैच में राजवीर (बनारस) ने शैलेंद्र पांडेय (लखनऊ) को 21-9, 21-14 से पराजित किया।
चैंपियनशिप का उद्घाटन दीप जलाकर विधायक दलजीत सिंह, एडीएम डीएस पांडेय, हार्पर क्लब सचिव वासिफ जमां ने किया। दूसरे सिंगल मैच में अमित तिवारी (लखनऊ) ने अभय प्रताप (बांदा) को 21-8, 21-12 से शिकस्त दी।
तीसरा सिंगल मैच इलाहाबाद के पंकज पांडेय ने लखनऊ के सौरभ को 21-17, 21-13 के अंकों से हराकर जीता। मैचों का सिलसिला देर रात तक जारी था। बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
खेल प्रेमी सीरजध्वज सिंह, बैडमिंटन कोच अनवर अली, काजी जमीर, शैलेंद्र कुशवाहा, स्पोर्ट्स स्टेडियम कोच अजयंत उर्फ दीपू, आलोक सिंह, प्रदीप वर्मा आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता 8 फरवरी तक चलेगी। रोजाना मैच होंगे।