फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Sun, 29 Nov 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ग्राम प्रधान व सदस्य चुनाव के दूसरे चरण में तिंदवारी व जसपुरा ब्लाक में मतदान के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। दोनों ब्लाकों में 337 प्रधान पद के लिए 1045 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


सोमवार को तिंदवारी ब्लाक में सत्य नारायण इंटर कालेज से और जसपुरा ब्लाक में मधुसूदन इंटर कालेज से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। तिंदवारी में 210 और जसपुरा मे 127 ग्राम पंचायतों में एक दिसंबर को मतदान होना है।

तिंदवारी ब्लाक में ग्राम प्रधान के 210 पदों के लिए 715 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। तिंदवारी में प्रधान पद के लिए 758 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। इसमें दो निरस्त हो गए हैं।
विज्ञापन


41 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं। अब चुनावी मैदान में कुल 715 प्रत्याशी बचे हैं। सदस्य पद में 1053 ने नामांकन कराया है। 30 पर्चे खारिज हो गए हैं और  31 ने नाम वापस लिए हैं।

नौ वार्डों में कोई नामांकन नहीं हुए। 521 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अब 471 प्रत्याशी हैं। यहां 204 वार्डों में चुनाव होना है।

जसपुरा ब्लाक में प्रधान पद के लिए 366 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इनमें 35 ने नाम वापस ले लिए। एक प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। अब चुनाव मैदान में 330 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।

इसी तरह सदस्य पद के लिए कुल 645 नामांकन हुए हैं। इनमें 24 के पर्चे निरस्त हुए हैं। 28 ने नाम वापस ले लिए हैं। 32 वार्डों में किसी ने नामांकन नहीं कराया।

240 सदस्य निर्विरोध घोषित हुए हैं। अब चुनावी समर में 353 सदस्य हैं। 150 वार्डो में चुनाव होना है। बीडीओ तिंदवारी ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जिला मुख्यालय से मत पत्र प्राप्त हो चुके हैं।

अब ग्राम पंचायतवार प्रत्याशियों की संख्या के मुताबिक इनमें कांट-छांट की जा रही है। तिंदवारी ब्लाक में  सत्यनारायण इंटर कालेज और जसपुरा में मधुसूदन इंटर कालेज से पोलिंग पार्टियां 30 नवंबर (सोमवार) को मतदान केंद्रों के लिए  रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें