फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन नदी में डाल्फिन मिलने से सर्वे टीम उत्साहित

Tue, 06 Oct 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। केन नदी में पहली बार डाल्फिन दिखने से सर्वे में लगी टीम उत्साहित है। टीम सदस्यों का कहना है कि एक डाल्फिन के मिलने से यह बात साफ हो गई है कि केन में और डाल्फिन हो सकती है। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) प्रमोद गुप्ता ने सोमवार को अभियान की शुरुआत कराई।
विज्ञापन


 मध्य प्रदेश से प्रवाहित होकर चिल्ला घाट में यमुना नदी मेें जा मिली केन नदी में पानी का जबरदस्त टोटा है। अभी बरसात का मौसम पूरी तरह विदा नहीं हुआ और नदी कई स्थानों पर छिछली जल धारा में सिमट गई है। डाल्फिन की तलाश मेें नाव पर निकली टीम को भारी दुश्वारियां हुईं। कई स्थानों पर टीम के सदस्यों ने नाव को हाथों में उठाकर पतली जल धारा में दूर तक सफर किया।

टीम में शामिल स्वयंसेवी आशीष सागर ने बताया कि मध्य प्रदेश की सरहद पर बिल्हरका, बरसड़ा बुुजुर्ग और रनगढ़ दुर्ग आदि कई स्थानों पर नदी में पानी बेहद कम है। डाल्फिन का मांस कड़वा होता है। शिकारी इसे नहीं पसंद करते। सर्वे टीम में वन रक्षक कमलेश कुमार, रामसेवक, राम प्रसाद, बाबूलाल, और वन दरोगा शिवगणेश व संतोष के अलावा टीम में प्रवास सोसायटी के आशीष सागर भी शामिल रहे। टीम के पास जीपीएस सिस्टम, वीडियो कैमरा, डिजिटल कैमरा इत्यादि उपकरण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें