फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: समाज में सम्मान के लिए प्रदेश में अगली सरकार बसपा की बनाएं

विज्ञापन
बैठक करते पदा​धिकारी।  - फोटो : भरथना के बालूगंज में एक दूसरे का हाथ पकड़कर जाम लगाए महिलाएं ।
विज्ञापन
बांदा। बसपा की समीक्षा बैठक हुई। मंडल कोआर्डिनेटर समसुद्दीन राईन ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि जिस तरह 2007 में आपने कड़ी मेहनत व लगन से बसपा की सरकार बनाई थी, उसी मेहनत की जरूरत है। समाज में सम्मान चाहिए तो प्रदेश में अगली सरकार बसपा की हो। बबेरू रोड स्थित मैरिज हाॅल में बतौर मुख्य अतिथि समसुद्दीन राईन व लाला राम अहिरवार ने कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक की। शीघ्र सेक्टरों की मीटिंग कराने और जनता के बीच जाने के निर्देश दिए। कहा कि बसपा की पुनः 2027 में सरकार बनाना जरूरी है, क्योंकि आप खुद चाहते हैं कि बहुजन समाज का मान सम्मान बना रहे व हमारी अगली पीढ़ी का भी सम्मान बरकरार रहे।
विज्ञापन

बसपा की सरकार को लोग अभी तक भूले नहीं है। मायावती ने अपने शासन काल में प्रदेश का चंहुमुखी विकास करते हुए बहुजन समाज में जन्मे सभी महापुरुषों को आगे बढ़ाने काम किया था। कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। बैठक में मंडल कोआर्डिनेटर बल्देव प्रसाद वर्मा जी, शिवकरन दिनकर,अवधेश दिनकर, शिवदयाल रत्नाकर, जिलाध्यक्ष रामसेवक प्रजापति, विजय बहादुर वर्मा, शिवबरन वर्मा, रामशरण अनुरागी,रावेंद्र वर्मा, विशेश्वर वर्मा, संतोष वर्मा, विनय वर्मा, सुल्तान प्रजापति, सुखलाल बौद्ध, दीपक वर्मा, सत्येंद्र वर्मा,लवलेश वर्मा, मूलचंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें