फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछलों को मिला नहीं, नए किसानों का सम्मान

Sat, 24 Dec 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
किसान दिवस मेें सम्मानित किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर हर अबकी फिर किसान सम्मानित हो गए। उन्हेें प्रथम और द्वितीय ईनामों से नवाजा गया। लेकिन पिछले साल इस मौके पर सम्मानित होने वाले लगभग एक दर्जन किसानों को अब तक ईनाम राशि नहीं मिली।
विज्ञापन


शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित समारोह में आत्मा योजना 2016-17 के अंतर्गत खेती, बागवानी व पशुपालन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 24 किसान सम्मानित किए गए। उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ नगद राशि दी गई। अबकी मत्स्य पालकों को सम्मानित नहीं किया गया। परिसर में लगाए गए कृषि मेले में यूपी एग्रो, उद्यान, दुग्ध विकास, मत्स्य, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन व भूमि संरक्षण के स्टालों का निरीक्षण किया।

मुख्य विकास अधिकारी आरके सिंह ने गेहूं, खरीफ व सब्जी और बागवानी में बेहतर उत्पादन करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र सौंपे। प्रथम पुरस्कार में 7000 और द्वितीय पुरस्कार में 5000 रुपये दिए। यह सम्मान राशि किसानों के खाते में आरटीजीएस से भेजी जाएगी। समारोह को संयुक्त निदेशक कृषि गणेशमणि त्रिपाठी, उप निदेशक कृषि उमेशचंद्र कटियार, एलडीएम जेके ढींगरा, जिला कृषि अधिकारी बालगोविंद यादव, एआर कोआपरेवि सुरेश कुमार व भूमि संरक्षण अधिकारी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें