फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से तंग इंटर की छात्रा ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गांव के एक युवक की हरकतों से आजिज आकर इंटर की छात्रा घर में फांसी पर झूल गई। शव के पास दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें छात्रा ने आरोपी का नाम उजागर करते हुए उसकी ब्लैकमेलिंग से तंग होकर जान देने की बात लिखी है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। रविवार शाम को छात्रा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। कुछ देर बाद छोटे भाई ने आवाज दी तो दरवाजा नहीं खुला। आनन-फानन दरवाजा तोड़कर देखा गया तो छात्रा फंदे पर लटकी थी। उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाली पुलिस ने कमरे की जांच-पड़ताल की तो दो पेज का सुसाइड नोट मिला।
बहन को संबोधित पत्र में गांव के एक युवक पर ब्लैकमेल करके का आरोप लगाया। सुसाइड नोट के अंत में खून से यह भी लिखा था कि मां का ख्याल रखना। मृतका के भाई ने बताया कि गांव का युवक बहन को कालेज आते-जाते समय परेशान करता था। मृतका चार बहनों में सबसे छोटी थी। क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें