नरैनी। कस्बे के एक सभागार में सोमवार को टीम संकल्प की संगोष्ठी हुई। इसमें यूनाइटेड किंगडम के वारविक विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक व टीम के सक्रिय सदस्य डॉ. अमित कृष्ण द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और सफलता के लिए जरूरी सुझाव दिए।
उन्होंने कहा कि टीम आर्थिक रूप से पिछड़े छात्र-छात्राओं की मदद के लिए रूपरेखा बनाएं। उच्च शिक्षा की तैयारी, स्काॅलरशिप और विषयों पर अपने अनुभव साझा किए। आनंद अग्रहरि ने ग्रामीण बच्चियों को शिक्षित करने व गोविंद बिहारी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभागियों को लेकर अपने विचार साझा किए। संगोष्ठी में राजेश सिंह, गणेशप्रसाद, राजाभइया पांडेय, कालीचरण सिंह, राकेश पटेल, रूचि खरे, अरविंद पटेल, डॉ. सारंगदेव राजपूत, सत्येंद्र परमार, विकास सोनी, उमाकांत पांडेय सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।