फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों में तिंदवारा, महिला में कौशांबी टीम जीती

Thu, 19 Nov 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में तिंदवारा की टीम व महिला वर्ग में कौशांबी की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता में करीब 10 जनपदों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कालेज के सामने तिंदवारा में गुरुवार को संतोष पहलवान की पुण्य तिथि पर कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें इलाहाबाद, कौशांबी, झांसी, लखनऊ, बांदा, स्पोर्ट्स स्टेडियम बांदा व हमीरपुर, हथौड़ा, नगनेधी, गोयरा, तिंदवारा की टीमों ने प्रतिभाग किया।

पुरुष टीम में सेमी फाइनल में तिंदवारा ने 32 और हथौरा ने 19 अंक हासिल किए। तिंदवारा को विजेता घोषित किया गया। महिला वर्ग में कौशांबी व फूलपुर की टीमें भिड़ीं।
विज्ञापन


कौशांबी ने 19 अंक हासिल कर जीत हासिल की, जबकि फूलपूर को 14 अंकों पर ही संतोष करना पड़ा। मैच रेफरी बाबा फरीद (भारती) और  निर्णायक की भूमिका विजय पाल यादव व श्रीराम यादव ने निभाई।

संचालन पंचाल ने किया। इसके पूर्व सपा जिला महासचिव शरद यादव ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। राकेश पहलवान तिंदवारा, रामजियावन यादव, रामबाबू, विजयपाल यादव, राजबहादुर यादव, जुगनू खान, दानिश, कमल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें